BHILAI NEWS. माइलस्टोन अकादमी के जूनियर विंग में दिनांक 05 फरवरी 2026 को वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्रथम से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में विभिन्न क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कला, रचनात्मकता और नवाचार का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विद्यार्थियों के परिश्रम और प्रस्तुतियों की सराहना पालकों एवं पूरे माइलस्टोन परिवार द्वारा की गई। अपने बच्चों की प्रतिभा और कौशल को देखकर पालक अत्यंत प्रसन्न और अभिभूत नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान खेल गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया गया।

क्रिकेट, खो-खो, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन में विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता की जानकारी एवं उसके लाभों से पालकों को अवगत कराया गया। इसके साथ ही बालक एवं बालिकाओं द्वारा जिमनास्टिक का जोशीला प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। जूडो एवं कराटे से संबंधित प्रशिक्षण, उपलब्धियों एवं संभावनाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों व पालकों के समक्ष रखी गई।


कार्यक्रम के समापन पर माइलस्टोन अकादमी की डायरेक्टर डॉ. श्रीमती ममता शुक्ला एवं अकादमी डायरेक्टर श्रीमती शुभम शुक्ला ने सभी क्लबों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




































