BILASPUR NEWS. प्रदेश के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी स्थित नर्मदा कोल्ड्रिंक्स फैक्टरी में आयकर विभाग ने बड़ी छापामार कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह छह सदस्यीय टीम फैक्टरी पहुंची और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई व्यापक जांच अभियान का हिस्सा है। केवल बिलासपुर ही नहीं, बल्कि कंपनी के अन्य ठिकानों पर भी एक साथ छापेमारी की गई है। रायपुर स्थित डिपो के अलावा उदयपुर, जबलपुर और नागपुर में भी आयकर विभाग की टीमों ने दबिश दी है।

सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में चल रही इस कार्रवाई से कोल्ड्रिंक्स कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग की ओर से फिलहाल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

आयकर विभाग की इस समन्वित कार्रवाई को बड़े स्तर की वित्तीय जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। आगे की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।





































