NEW DELHI NEWS. केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मार्च का पहला सप्ताह अहम साबित हो सकता है। जनवरी–जून 2026 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा होली से पहले किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, सरकार साल में दो बार DA संशोधित करती है। जनवरी सत्र का ऐलान मार्च में और जुलाई सत्र का ऐलान दिवाली के आसपास होता है। इस बार की बढ़ोतरी इसलिए खास मानी जा रही है, क्योंकि 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो चुका है। ऐसे में यह DA संशोधन आयोग की अवधि समाप्त होने के बाद पहला संशोधन होगा। वहीं कर्मचारी 8वें वेतन आयोग से जुड़े घटनाक्रम पर भी नजर बनाए हुए हैं।

कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता ?
जुलाई–दिसंबर 2025 के लिए 3 प्रतिशत वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता 58% पर पहुंच चुका है। यदि अनुमान सही रहे और जनवरी 2026 के लिए 2% की बढ़ोतरी होती है तो DA 60% हो जाएगा। हालांकि 2 प्रतिशत की संभावित वृद्धि को हाल के वर्षों में अपेक्षाकृत कम माना जा रहा है।

जानकारों का कहना है कि भले ही प्रतिशत कम दिखे, लेकिन DA में हर बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की मासिक सैलरी, एरियर और पेंशन भुगतान पर पड़ता है। बता दें कि सरकार ने जनवरी 2025 में इसकी घोषणा करने के बाद 3 नवंबर, 2025 को कमीशन के Terms of Reference (ToR) को नोटिफाई किया है। आधिकारिक वेबसाइट (8cpc.gov.in) लाइव है। MyGov पोर्टल पर एक डिटेल्ड क्वेश्चनेयर । सबमिशन की डेडलाइन 16 मार्च, 2026 तय की गई है।



































