GARIYABAND NEWS. गरियाबंद के थाना शोभा क्षेत्र के ग्राम गरीबा में बदले की आग ने इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। चरित्र पर कीचड़ उछालने के आरोप में दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली की ऐसी नृशंस हत्या कर दी कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं।

पुलिस के मुताबिक, सुगतिन नेताम (36 वर्ष) और ईतवारिन बाई (46 वर्ष) का कहना था कि सुमित्रा नेताम (37) गांव में उनके बारे में अपमानजनक बातें फैला रही थी। इसी रंजिश में दोनों आरोपी सुमित्रा के घर पहुंचीं। वहां पहले उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। गुप्तांग में लाल मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे तड़पाया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके सीने पर चढ़कर डंडों, लात-घूंसों से तब तक हमला किया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र की है, इसलिए पुलिस ने सतर्कता के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी नकुल सिदार ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

brutality crosses all limits, Chhattisgarh News, crime news, Gariaband murder news, Gariyaband News, murder news, putting chilli in her private parts, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, two friends murder a woman, इंसानियत की सारी हदें पार, गरियाबंद, चरित्र पर कीचड़ उछालने, सहेली की ऐसी नृशंस हत्या


































