RAIPUR NEWS. प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए परीक्षाओं की संभावित तिथियों की घोषणा कर दी है। हजारों पदों पर प्रस्तावित इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं के संबंध में 15 अक्टूबर 2025 को जारी कैलेंडर में आंशिक संशोधन करते हुए नई संभावित तिथियां जारी की गई हैं।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत—
सहायक शिक्षक की संभावित परीक्षा तिथि: 11 अक्टूबर 2026
शिक्षक की संभावित परीक्षा तिथि: 25 अक्टूबर 2026
व्याख्याता की संभावित परीक्षा तिथि: 29 नवंबर 2026

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है। अब उम्मीदवार तय समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे सकते हैं।





































