BILASPUR NEWS. बिलासपुर में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के सरपंच पर छेड़खानी का आरोप है। घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी का है। पीड़िता का पति व परिवार बाहर गए हुए थे, महिला घर में अकेले सो रही थी, इसी दौरान गांव का सरपंच धनेश साहू घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगा। आरोप है कि, सरपंच ने पीड़िता से अश्लील हरकत की।

घबराई पीड़िता चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली, शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और आरोपी को घर से भागते हुए देखा। घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया है। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर की अश्लील हरकत
जानकारी के मुताबिक, सुलौनी गांव में रहने वाली पीड़िता ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वो अपने घर में अकेली सो रही थी, तभी गांव का सरपंच धनेश साहू वहां आ पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ के साथ हश्लील हरकत भी की। छेड़छाड़ की शिकार हुई महिला चिखते-चिल्लाते हुए जब घर से बाहर आई, तो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने सरपंच को वहां से भागते हुए देखा। इधर पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

तखतपुर में भी हुई थी ऐसी घटना
इस घटना के एक महीने पहले इसी तरह की घटना तखतपुर से आई थी। जब पुलिस ने घर में अकेली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई थी।





































