RAIPUR NEWS. दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया होने जा रही है। इस चुनावी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत कई राष्ट्रीय पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा देश में परिवारवाद कांग्रेस पार्टी में हैं। BJP में हर तीन साल में संगठन का चुनाव होता है। स्थानीय से राष्ट्र तक के दायित्व का परिवर्तन होता है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कार्यकारी अध्यक्ष के संदर्भ में अंतिम निर्णय होना है। पीएम मोदी और हमारे सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इधर कांग्रेस ने नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने को लेकर परिवारवाद का आरोप लगाया है। पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का कहना है कि भाजपा विपक्षी पार्टियों पर परिवारवाद का आरोप लगाती है। लेकिन आज अपने आप को नहीं देख रही है। जहां नितिन नबीन के पिता भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए हैं। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बनाया गया है, उम्मीद है कि नितिन नबीन ही जेपी नड्डा की जगह नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाएंगे। नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी भी हैं, जो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे सकते हैं, ऐसे में छत्तीसगढ़ में नए प्रभारी की नियुक्ति होने की संभावना है।


































