RAIPUR NEWS. SIR में छत्तीसगढ़ में 27 लाख और रायपुर जिले में 5 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे हैं । इस पर कांग्रेस का बड़ा आरोप है कि रायपुर जिले के 8 विधानसभा में भाजपा फर्जी वोट से जीती है ऐसी स्थिति में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सवाल किया है कि क्या भाजपा विधायकों को अयोग्य घोषित किया जाएगा।

एसाईआर को लेकर आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व सांसद छाया वर्मा, पंकज शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की । जिसमें रायपुर शहर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि जिन पर वोट चोरी का आरोप लगता है वहीं बीजेपी के लोगों ने निर्वाचन आयोग जाकर एसाईआर की शिकायत की है ।इससे ये साबित हो गया कि एसाईआर में गड़बड़ी है ।

कांग्रेस के बलौदाबाजार के पूर्व प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि पहले मतदाता सरकार चुनते थे, अब सरकार मतदाता को चुन रही है । एसाईआर में गड़बड़ी हो रही है । फॉर्म 6, 7 और 8 बीएलओ के पास पहुंचे ही नहीं है तो मतदाता फॉर्म कैसे भरेगा । हड़बड़ी में राज्य में एसाईआर किया जा रहा है । नये बूथ बनाये गए लेकिन सही तरीके से नहीं बनाया गया, बूथों का युक्तियुक्तकरण किया गया , नये बूथों में बीएलओ की नियुक्ति ही नहीं की इसलिए न दावा आपत्ति हो पा रही और न फॉर्म बांटने की है व्यवस्था । बीजेपी जहां मजबूत है वहां नाम जोड़े जा रहे हैं और जहां कमजोर है वहां नाम काटे जा रहे हैं ।

कांग्रेस से रायपुर ग्रामीण के प्रत्याशी रहे पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि 3 लाख 80 हजार लोगों के नाम काटे गए हैं । बूथों की संख्या बढ़ने और नम्बर चेंज होने से मतदाता भ्रमित है । रायपुर के कबीर नगर में कांग्रेस के बीएलए प्रकाश का नाम शिफ्टेड में कर के काट दिया गया, जबकि वो मौजूद हैं। इससे स्पष्ट लग रहा कि भाजपा-निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से कांग्रेस के लोगों का नाम काटा जा रहा है ।
कांग्रेस ने अभनपुर विधानसभा में एक ही पोलिंग बूथ पर 325 मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया। इस पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुनील सोनी ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि 2018 में उनकी सरकार इसी मतदाता सूची से बनी थी । SIR को लेकर कांग्रेस शुरू से ही भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है ।
8 विधानसभा में भाजपा फर्जी वोट से जीती, Chhattisgarh News, chhattsgarh congress news, Congress alleges, Congress alleges bjp, Congress News, demands disqualification, Raipur News, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, using fraudulent votes, कांग्रेस, कांग्रेस का बड़ा आरोप, चुनाव आयोग से सवाल किया है, रायपुर जिले




































