RAIPUR NEWS. संगठन सृजन की सफलता के बाद कांग्रेस हाईकमान ने PCC चीफ दीपक बैज को प्रदेश कार्यकारिणी, मंडल और ब्लॉक कमेटी गठित करने की जिम्मेदारी दी है। अब दीपक बैज पर 31 मार्च तक पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बैठते योग्य और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने की बड़ी चुनौती है ।

जिस तरह से दीपक बैज को 3 महीने का टास्क दिया गया है उससे यह माना जा रहा है कि उन्हें फिलहाल 3 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है । दिल्ली से हाई कमान का टास्क लेकर लौटे दीपक बैज ने कहा कि संगठन के महामंत्री केसी वेणु गोपाल ने 13 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और इंचार्ज के साथ बैठक लिए है । जिसमें संगठन सृजन से नियुक्ति से संबधित, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के कार्यकरणी और मनरेगा बचाओ संग्राम और SIR को लेकर चर्चा हुई है ।

नई प्रदेश कार्यकारणी के लिए टाइम लिमिट रखा गया है । 31 मार्च तक नई कार्यकारिणी बनाने का टास्क दिया है इसको लेकर एक माह के भीतर अपडेट देना होगा । दीपक बैज ने कहा कि कार्यकारिणी में 50% नए चेहरे नजर आएंगे। जो काम करेगा वह रहेगा जो नहीं करेगा वह बाहर होगा ।

पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा तंज
इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल किसी शर्त में दीपक बैज को रिपीट नहीं होने देंगे। कांग्रेस में बड़े नेता भूपेश बघेल और उससे एक कदम नीचे देवेंद्र यादव है, ढाई साल का समय निकल गया, ढाई का पहाड़ा कांग्रेस ने अच्छे से पढ़ा है।




































