AMBIKAPUR NEWS. अंबिकापुर में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जहां झारखंड का रहने वाला एक मुस्लिम युवक लुंड्रा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से निकाह करने जा रहा था। उसके पहले ही इस बात की भनक हिंदू संगठन के लोगों को लग गई जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

बताया जा रहा है कि जब अंबिकापुर न्यायालय के वकीलों व हिन्दू संगठन के लोगों को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद वकीलों और हिंदू संगठन के लोगों ने युवती से पूछताछ शुरू की। इस पर युवती ने बताया कि युवक उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाकर निकाह कर रहा है। ऐसे में हिंदू संगठन के लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

वहीं युवती के परिजनों ने जबरन धर्म परिवर्तन के साथ जबरन निकाह करने की शिकायत पुलिस से की है।फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





































