TAMNAR NEWS. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जेपीएल (JPL) कोल खदान विवाद के दौरान महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने और महिला थाना प्रभारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले के मुख्य आरोपी का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाला और सिग्नल चौक से न्यायालय तक पैदल मार्च कराया।

गिरफ्तार आरोपियों के चेहरे पर लिपस्टिक लगाई गई और उन्हें चप्पलों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से घुमाया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों से जोर-जोर से नारे भी लगवाए पुलिस हमारी बाप है, वर्दी फाड़ना पाप है। सड़क पर ही आरोपियों से उठक-बैठक कराई गई। इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

बता दें, 27 दिसंबर को तमनार क्षेत्र में जेपीएल (JPL) कोयला खदान और प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान स्थिति बेकाबू हो गई और भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने तमनार थाना प्रभारी कमला पुषाम के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। वहीं, एक महिला आरक्षक को घेरकर उसकी वर्दी फाड़ दी गई और उसे अर्धनग्न कर दिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पीड़ित आरक्षक रोते हुए खुद को छोड़ने की गुहार लगाती नजर आई।

आगजनी और तोड़फोड़
उग्र भीड़ ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस में आग लगा दी। साथ ही कोल हैंडलिंग प्लांट में घुसकर कन्वेयर बेल्ट और ट्रैक्टरों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी चित्रसेन साव सहित मंगल राठिया, दिनेश खमारी, प्रेमसिंह राठिया, कीर्ति श्रीवास और वनमाली राठिया को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

जनसुनवाई रद्द
हिंसा और लगातार विरोध को देखते हुए जिंदल कंपनी प्रबंधन ने गारे पेलमा सेक्टर-1 कोल ब्लॉक के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई को रद्द करने का फैसला लिया है। बताया गया कि 14 गांवों के ग्रामीण इस खदान परियोजना का विरोध कर रहे थे।
Chhattisgarh News, Following the attack on the police woman, RAighar news, tamnar case, tamnar news, Tamnar violence news, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, गिरफ्तार आरोपियों के चेहरे पर लिपस्टिक लगाई गई, चप्पलों की माला पहनाकर सार्वजनिक रूप से घुमाया गया, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले, तमनार ब्लॉक, महिला थाना प्रभारी से मारपीट करने, महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने




































