INDORE NEWS. आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:00 बजे और सूर्यास्त शाम 05:47 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना के योग बन रहे हैं अथवा कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार–व्यवसाय में हानि संभव है। वाहन आदि का प्रयोग बहुत सावधानी से करें।
वृषभ
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार–व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों व संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा या भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी।
मिथुन
आज लंबी यात्रा का योग बन सकता है, वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी विशेष कार्य के समय पर पूर्ण न होने से मन परेशान रहेगा। किसी परिचित से वाद–विवाद हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन व्यापार में घाटे की संभावना है। बड़ी रकम निवेश करने से पहले सोच विचार करें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभ दिलाएगी। व्यापार में नया कार्य या बड़ी पार्टनरशिप मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा तथा मान–सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से भविष्य में लाभ के संकेत मिलेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। घूमने–फिरने या नया मकान खरीदने की योजना बन सकती है।
कन्या
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार–चढ़ाव रह सकता है। परिवार में आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। आज लिया गया कोई बड़ा निर्णय भविष्य में लाभ देगा।

तुला
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। लंबी यात्रा का योग है। किसी कार्य हेतु विरोधियों के सामने समझौता करना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा तथा नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रुका कार्य किसी विशेष व्यक्ति की मदद से पूर्ण होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।
धनु
स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। किसी षड्यंत्र से सावधान रहें। व्यापार में हानि के योग हैं। नया कार्य आरंभ करना उचित नहीं है। संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकता है। मान–सम्मान में कमी महसूस होगी। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें।

मकर
आज नया वाहन खरीदने का योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में खुशहाली रहेगी और बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
कुंभ
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मौसम के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता मिलेगी। नई साझेदारी के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और मान सम्मान बढ़ेगा।
मीन
आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मित्र से धन को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। कार्यक्षेत्र में नुकसान या कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, संयम से काम लें।

पंचांग
सूर्योदय- 07:00 बजे
सूर्यास्त- 05:47 बजे
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- प्रतिपदा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
करण- बव और बालव
पक्ष- शुक्ल
योग- वृद्धि
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:05 बजे से 12:48 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 04:22 बजे से 05:05 बजे तक
राहु काल- शाम 04:30 बजे से 05:54 बजे तक






























