JOB NEWS. प्राइवेट सेक्टर से अलग स्थिरता, सम्मान और ग्रोथ की तलाश कर रहे HR प्रोफेशनल्स के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार की एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने मानव संसाधन (HR) से जुड़ी 22 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। एचआर की नौकरी आम लोगों के बीच हमेशा से ही आकर्षक मानी जाती रही है। अगर आप भी HR के क्षेत्र में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बेहतरीन अवसर आया है। भारत सरकार की मल्टी-टेक्नोलॉजी कंपनी BEML (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) में HR प्रोफेशनल्स की वैकेंसी निकली है।

BEML, रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली मिनी रत्न PSU है। यहां HR ऑफिसर और HR असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन दोनों पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं और योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार BEML की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी कंपनी में काम करने के साथ-साथ बेहतर सैलरी पैकेज, भत्ते और करियर ग्रोथ के अवसर इस भर्ती को HR प्रोफेशनल्स के लिए खास बनाते हैं। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैंडिडेट्स को फॉर्म भरने के लिए 500 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी। एससी/एसटीपीडब्ल्यू उम्मीदवारों के लिए कोई फीस नहीं है। ऑफिसर असिस्टेंट (एचआर ग्रेड-II), असिस्टेंट मैनेजर (एचआर ग्रेड-III) की 22 पदों के लिए 7 जनवरी 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पोस्ट वाइज 40,000-1,60,000 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी।

ऑफिसर एचआर के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ 2 साल की फुल टाइम एमबीए (एचआर/आईआर)/एमएसडब्ल्यू या एमए सोशल वर्क (एचआर/आईआर)/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशंस में डिप्लोमा होना चाहिए। या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से फुल टाइम आईआर/एचआर का कोर्स किया हो।

आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले बीईएमएल की आधिकारिक वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
- अब आपको होमपेज पर करियर सेक्शन में जाना होगा।
- Current Recruitment में आपको Recruitment Of Executive For Human Resource के सामने Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब एप्लिकेशन पोर्टल खुलने के बाद आपको पहले New Registration पर क्लिक करना होगा।
- इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि, पोस्ट अप्लाइड की जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड भरकर रजिस्टर करें।
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
- फॉर्म का पूरा फॉर्मेट खुल जाएगा। अब जो-जो जानकारी मांगी जाएंगी। वो ध्यान से भर दें।
- इसमें अपनी कैटेगिरी, मार्क्स, जन्मतिथि, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन जैसी डिटेल्स भर दें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड वाले सेक्शन अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपने कैटिगिरी के अनुसार जो एप्लिकेशन लगेगी वो भरें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

































