DHAMTARI NEWS. धमतरी में गुरुवार को नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड केस में हाल ही में सामने आए अदालती फैसले के बाद किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथ में बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक अंबिका मरकाम और लेखराम साहू सड़क पर चलते हुए गिर पड़े।

जिला कांग्रेस द्वारा यह प्रदर्शन नेशनल हेराल्ड मामले में चल रही जांच और उससे जुड़े फैसलों को लेकर किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाकर विपक्ष को घेरने की कोशिश की जा रही है, जिसके विरोध में यह घेराव किया गया। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे, वहां पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा कई स्तर पर बैरिकेडिंग की गई थी इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ समय के लिए हल्की झूमा-झटकी की स्थिति भी बनी।

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया मौके पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पार करने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

घेराव और नारेबाजी के चलते भाजपा कार्यालय और आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

इस दौरान एक घटना उस समय सामने आयी जब प्रदर्शन के दौरान सड़क पर चल रहे महिला विधायक अंबिका मरकाम और पूर्व विधायक लेखराम साहू गिर पड़े। इस घटना का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Chhattisgarh News, Congress surrounded the BJP office, dhamtari news, fell on the road, Latest Dhamtari News, MLA Ambika Markam and former MLA Lekh Ram Sahu, tirandaj.com, tirandaj.com top 10 news web site, video goes viral, जिला कांग्रेस ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया, धमतरी, नेशनल हेराल्ड मामले, पूर्व विधायक अंबिका मरकाम और लेखराम साहू, सड़क पर चलते हुए गिर पड़े




































