INDORE NEWS. आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:50 बजे और सूर्यास्त शाम 05:44 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा। जॉब के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की संभावना मजबूत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आगमन का योग बन सकता है। आपसी मतभेद दूर होंगे और घर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनेगा।
वृषभ
कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर द्वारा विश्वासघात जैसी स्थिति बन सकती है। व्यवसाय में नुकसान की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। परिवार में भी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
मिथुन
कुछ व्यक्तिगत समस्याएं तनाव दे सकती हैं। मौसमी बीमारियों का असर आप और परिवार पर हो सकता है। व्यापार में गिरावट की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी तरह का दुःखद समाचार मिलने की संभावना है।

कर्क
आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। लंबे समय से चल रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है।
सिंह
आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में नया कार्य या ऑफर प्राप्त हो सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा तथा आर्थिक लाभ भी हो सकता है।
कन्या
दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों में हानि हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में बड़े जोखिम से बचें। परिवार में विवाद की स्थिति बने, तो शांत रहें और वाणी पर संयम रखें।

तुला
आज कार्यभार अधिक रहेगा जिससे थकान और तनाव हो सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नया कार्य शुरू न करें। नौकरी में सफलता मिलने में कठिनाई रहेगी। परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा हो सकता है और पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
वृश्चिक
आप परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ शुभ बीतेगा। कोई बड़ा काम या ऑफर मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में सुखद समाचार मिलेगा।
धनु
आज कोई बड़ा काम शुरू न करें, हानि हो सकती है। कर्ज लेने से बचें। पत्नी के स्वास्थ्य में समस्या आ सकती है। व्यापारिक साथियों का साथ छूट सकता है जिससे आर्थिक हानि हो सकती है। परिवार में नए मेहमान के आने के योग हैं।

मकर
आप मानसिक दबाव महसूस कर सकते हैं। अत्यधिक मेहनत के बावजूद आज सफलता आसानी से नहीं मिलेगी। व्यापार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में विवाद से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ
आज पत्नी व बच्चों के साथ घूमने का योग है। परिवार में चल रहे विवादों में विराम लगेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं।
मीन
आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों व परिवार का सहयोग कार्य में मिलेगा। यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:50 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:44 बजे
मास अमांत- मार्गशीर्ष
मास पूर्णिमांत- पौष
तिथि- पंचमी
नक्षत्र- आश्लेषा
करण- तैतिल और गर
पक्ष- कृष्ण
योग- एंद्र
वार- मंगलवार
चंद्र राशि- कर्क
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:58 बजे से 12:42 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 09:06 बजे से 09:49 बजे तक
राहु काल- दोपहर 03:01 बजे से 04:29 बजे तक































