RAIPUR NEWS. राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कई अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। यह फेरबदल, जिसमें कलेक्टरों की नई पदस्थापनाएं और अन्य महत्वपूर्ण दायित्व शामिल हैं। यह भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के अनुमोदन और निर्देशों के अनुपालन में किया गया है।

प्रमुख पदस्थापनाएं और तबादले इस प्रकार हैं —
भोसकर विलास संदिपान (IAS, 2011): कलेक्टर, सरगुजा से अस्थाई रूप से अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ।
रणबीर शर्मा (IAS, 2012): कलेक्टर, बेमेतरा से प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर अस्थाई पदस्थापना। रणबीर शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने पर संजीव कुमार झा, IAS, प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

नई जिम्मेदारियां:
अजीत वसंत (IAS, 2013): कलेक्टर, कोरबा से कलेक्टर, सरगुजा पदस्थ।
कुणाल दुदावत (IAS, 2017): कलेक्टर, दंतेवाड़ा से कलेक्टर, कोरबा पदस्थ।
देवेश कुमार ध्रुव (IAS, 2018): कलेक्टर, सुकमा से कलेक्टर, दंतेवाड़ा पदस्थ।
प्रतिष्ठा ममगाई (IAS, 2018): कलेक्टर, नारायणपुर से कलेक्टर, बेमेतरा पदस्थ।
नम्रता जैन (IAS, 2019): अपर कलेक्टर, रायपुर से कलेक्टर, नारायणपुर पदस्थ।

अमित कुमार (IAS, 2019): आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर से कलेक्टर, सुकमा पदस्थ।
प्रकाश कुमार सर्वे (IAS, 2019): अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से अस्थाई रूप से आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर के पद पर पदस्थ।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर (IAS, 2019): अपर कलेक्टर, सुकमा से अस्थाई रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी के पद पर पदस्थ।
रोमा श्रीवास्तव (IAS, 2020): मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी से उप सचिव, मंत्रालय पदस्थ।





































