BHOPAL NEWS. मध्य प्रदेशे के भोपाल में कोहेफिजा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। युवक ने धोखे से 30 साल की महिला के घर में घुसकर उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग करने वाली पीड़िता की दो साल पहले इंस्टाग्राम पर स्वप्निल जैन नामक युवक से जान-पहचान हुई थी।

आरोपी ने उसे कैफे में मिलने बुलाया। इसके बाद घर छोड़ने के बहाने अंदर घुस गया। फिर वहां तबीयत खराब होने का झूठ बोलकर रुका। इसके बाद मौका पाकर जबरन दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का झांसा दिया, लेकिन बाद में वादे से मुकर गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी का धोखा और शादी का झांसा
पुलिस जांच में सामने आया कि मुलाकात के बाद स्वप्निल ने महिला को घर ड्रॉप करने का वादा किया। अचानक अंदर घुसकर घबराहट का बहाना बनाया। इसके बाद पीड़िता के साथ रेप किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो शादी का झांसा देकर चुप कराया।

बदनाम करने की धमकी भी दी
कई बार संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया और बदनाम करने की धमकी दी। तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और कोहेफिजा पुलिस को बताया। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सोशल मीडिया खतरे की घंटी
यह घटना ऑनलाइन दोस्ती के जोखिमों को उजागर करती है। आरोपी ने विश्वास जीतकर घर में घुसपैठ की। पीड़िता अकेली रहती है, इसलिए आसानी से शोषण का शिकार बनी। पुलिस ने धारा 376 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

आरोपी फरार है। मोबाइल डेटा से उसकी ट्रैकिंग की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए सावधानी रखें।





































