BHILAI NEWS. शक्ति, स्टैमिना और स्पोर्ट्स स्पिरिट का अनोखा संगम देखने को मिलेगा भिलाई में, जहां पावर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित पावर स्पोर्ट्स फेस्टिवल ऑफ़ छत्तीसगढ़ 2025 का भव्य शुभारंभ 14 नवंबर से होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता पावर जिम, सेक्टर-6, भिलाई में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जी. सुरेश (बाबे भाई) द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से लगभग 500 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और ऑफिशियल हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि यह पहला मौका होगा जब पंजा कुश्ती, पावरलिफ्टिंग और बॉडीबिल्डिंग जैसे तीन ताकतवर खेल एक साथ, एक ही मंच पर आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में विभिन्न भार समूहों में होगी।

पुरस्कार और चयन प्रक्रिया
प्रत्येक खेल के विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इंदौर, गोवा और दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

विशेष आकर्षण
- आर्म रेस्लिंग में “चैंपियन ऑफ चैंपियंस” को विशेष नकद इनाम दिया जाएगा।
- पावरलिफ्टिंग (स्क्वाट, बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट) में “बेस्ट लिफ्टर अवार्ड” प्रदान किया जाएगा।
- बॉडीबिल्डिंग, मेंस फिजिक और दिव्यांग वर्ग के विजेताओं को आकर्षक ट्रॉफी और नकद सम्मान मिलेगा।

कार्यक्रम का शेड्यूल
-14 नवंबर, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक — पंजा कुश्ती प्रतियोगिता
-14 नवंबर शाम 4 बजे से 16 नवंबर दोपहर 3 बजे तक — पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
-16 नवंबर शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक — बॉडीबिल्डिंग और बेस्ट फिजिक प्रतियोगिता




































