INDORE NEWS. इंदौर में बुधवार को वर्ल्ड टॉयलेट डे मनाया जा रहा है। शहर के सभी जोन क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालयों पर गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर शुरू हुए “कल्पना की उड़ान” कार्यक्रम के तहत 19 नवंबर को सभी जोन में यह विशेष आयोजन किया गया।

नेहरू पार्क में मेयर करेंगे शुभारंभ
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव बुधवार सुबह नेहरू पार्क स्थित सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ किया। इसके साथ ही वो गेट-टू-गेदर टॉयलेट प्रोग्राम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इस दौरान मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि पब्लिक टॉयलेट्स से बल्ब, नल जैसी चीजें गायब हो जाती हैं। यह किसी एक की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है। इंदौर को सफाई के साथ सुरक्षा का संदेश भी देना चाहिए।
इन जगहों पर मौजूद रहे पार्षद
वर्ल्ड टॉयलेट डे के दिन जोन 4, वार्ड 12 के महाराणा प्रताप नगर में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विन शुक्ल, क्षेत्रीय पार्षद सीमा डाबी, और अन्य जनप्रतिनिधि शौचालय का उद्घाटन किया। इसी तरह अन्य जोन जैसे 13 (वार्ड 74), 17 (वार्ड 19) में भी एमआईसी सदस्य और क्षेत्रीय पार्षदों के साथ वरिष्ठ नागरिक, वेंडर और छात्र मौजूद रहे।

शहर के इन क्षेत्रों में भी हुआ कार्यक्रम
शहर के सभी 22 जोन में लालबाग, मल्हार आश्रम, आईटीआई चौराहा, विजय नगर, शारदा मठ, हरसिद्धी आदि स्थानों पर भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एक शौचालय क्या परिवर्तन ला सकता है उसका बड़ा उदाहरण इंदौर है।

हर साल करते हैं कुछ नवाचार
शौचालयों के माध्यम से शहर को यलो स्पॉट फ्री, रेड स्पॉट फ्री बनाया गया है। शहर की स्वच्छता और स्वास्थ्य में भी एक अलग परिवर्तन आया है। 19 नवंबर वर्ल्ड टॉयलेट डे के रूप में मनाया जाता है। यह कार्यक्रम बाल दिवस से शुरू किया था। बच्चों को लेकर हाइजीन के बार में जानकारी देना। बुधवार को गेट-टू-गेदर एट टॉयलेट।
मेयर ने बताया कि इंदौर हर बार वर्ल्ड टॉयलेट डे पर किसी न किसी नवाचार के साथ जनता को जोड़ने की कोशिश करता है। पिछले साल ‘सेल्फी विद टॉयलेट’ का रिकॉर्ड बनाया गया था। इस साल की थीम बाल दिवस से शुरू किए गए ‘गेट-टू-गेदर एट टॉयलेट’ कार्यक्रम थी, जिसे शहर के 22 जोन के पब्लिक टॉयलेट्स पर किया गया है।

नए बनाए गए टॉयलेट का शुभारंभ
शहर में चार नए टॉयलेट बनाए हैं उसका शुभारंभ किया गया। इंदौर वैसे भी खुले में शौच मुक्त है, लेकिन टॉयलेट साफ रहे, सुविधाओं की जागृति होती रहे उसके लिए एक बड़ा प्रोग्राम किया गया है। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं।




































