INDORE NEWS. आज दिनांक 5 नवंबर 2025 को कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:30 बजे और सूर्यास्त शाम 05:50 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक व मानसिक क्लेश से परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है, यात्रा में सावधानी रखें। नया काम शुरू न करें।
वृषभ
आज आप यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता से थकावट या कमजोरी महसूस होगी। मन अशांत रहेगा। व्यापार में विरोधी वर्ग से हानि संभव है।
मिथुन
दिन सामान्य से थोड़ा ज्यादा तनावपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार में सहयोगी नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाहन संभलकर चलाएं।

कर्क
व्यवसाय में किसी परिचित से नुकसान की आशंका है। लंबी यात्रा टालें। स्वास्थ्य और पारिवारिक मतभेदों से बचें। कोई नया कार्य आरंभ न करें।
सिंह
पुराने कार्यों की पूर्णता से प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक पदों पर पदोन्नति संभव है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। नया काम किसी खास व्यक्ति के सहयोग से शुरू कर सकते हैं।
कन्या
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं, लाभ के योग हैं। बड़े साझेदारी कार्य में भागीदार बन सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य संभव हैं।

तुला
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। पुराने व्यापारिक साझेदार से नुकसान संभव है। वाद-विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक
आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। अधिक काम के कारण मानसिक तनाव रहेगा। लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने से विवाद या मतभेद संभव है। पारिवारिक संबंधों में सावधानी रखें।
धनु
नया व्यापार या साझेदारी शुरू करने से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। मन में चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से विवाद संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर
यात्रा के योग हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। पारिवारिक मतभेद संभव। व्यापार में पुराने साथियों से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आएंगी, बनता कार्य बिगड़ सकता है।
कुंभ
आज स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय से राहत मिलेगी।
मीन
किसी विशेष अतिथि के आगमन से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित से आर्थिक हानि की संभावना। ससुराल पक्ष से कार्य में सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:30 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:50 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- पूर्णिमा
नक्षत्र- अश्विनी
करण- विष्टि और बव
पक्ष- शुक्ल
योग- सिद्धि
वार- बुधवार
शुभ समय
अभिजित- कोई नहीं
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 12:13 बजे से 01:36 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- दोपहर 11:49 बजे से 12:34 बजे तक































