BHILAI NEWS. छत्तीसगढ़ में फिटनेस और बॉडीबिल्डिंग का क्रेज अब तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के युवा न सिर्फ जिम में घंटों पसीना बहा रहे हैं, बल्कि मंच पर अपनी मेहनत का चमकदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी फिटनेस कल्चर का बड़ा उदाहरण है। भिलाई में आयोजित पावर स्पोर्ट्स फेस्टिवल ऑफ़ छत्तीसगढ़-2025, जिसमें सैकड़ों बॉडीबिल्डर्स ने प्रतिभाग किया और अपनी फिटनेस से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

16 नवंबर को पावर जिम, सेक्टर–6 में हुए कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि भिलाई अब छत्तीसगढ़ का स्पोर्ट्स हब बनकर उभर रहा है।
युवा खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाई
राजनांदगांव के अभय शुक्ला ने तीव्र प्रतिस्पर्धा के बीच मिस्टर छत्तीसगढ़-2025 का खिताब जीतकर युवाओं के लिए नया रोल मॉडल स्थापित किया। वहीं भिलाई के आदित्य राउत ने मेंस फिजिक ऑफ़ छत्तीसगढ़-2025 का ताज अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने मंच पर फिटनेस, परफॉर्मेंस और पोज़िंग का शानदार मेल दिखाया।

राज्यभर के जिलों से पहुंचे खिलाड़ी
55 से लेकर 80 किग्रा तक के वेट कैटेगरी में शक्ति, रायपुर, भिलाई, कोरबा, अंबिकापुर, जगदलपुर और तिल्दा जैसे जिलों से आए युवा खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों की संख्या और प्रतिस्पर्धा ने यह दर्शाया कि छत्तीसगढ़ में फिटनेस अब एक करियर के रूप में उभर रहा है।

फेस्टिवल बना फिटनेस कम्युनिटी का बड़ा मंच
14 से 16 नवंबर तक चले इस फेस्टिवल में पंजा कुश्ती, पावरलिफ्टिंग (स्क्वाट, बेंचप्रेस, डेडलिफ्ट) बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता ने एक साथ युवाओं, प्रशिक्षकों और फिटनेस प्रेमियों को जोड़ने का काम किया। आयोजन ने राज्य के फिटनेस सेक्टर में एक नई ऊर्जा का संचार किया।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने जुटे कई गणमान्य
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व फिटनेस जगत की हस्तियों ने शिरकत की। अतिथियों में जी. सुरेश, पुरषोत्तम देवांगन, शैलेंद्र सिंह, चन्ना केसुलू, इंद्रजीत सिंह, जुबैर खान, रश्मि सिंह, वीरेंद्र साथपती, तुलसी सोनी, प्रदीप साहू, एवन जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह और भी बढ़ाया।

टाइटल विनर्स
- अभय शुक्ला (राजनांदगांव) – मिस्टर छत्तीसगढ़-2025
- आदित्य राउत (भिलाई) – मिस्टर मेन्स फिजिक ऑफ़ छत्तीसगढ़-2025
वेट कैटेगरी परिणाम
55 किग्रा – 1. अभिजीत सिंह राजपूत (सक्ति), 2. कपिल राठौर (कुम्हारी), 3. जीतू निषाद (तिल्दा)
60 किग्रा – 1. परमानंद टांडी (रायपुर), 2. खिलेंद्र चंद्राकर (सक्ति), 3. देव कुमार (चारोदा)
65 किग्रा – 1. रवि नायक (रायपुर), 2. भूपेंद्र सिंह खैरवार (सक्ति), 3. एम.डी. आसिफ (रायगढ़)
70 किग्रा – 1. लक्ष्य सत्वारे (भिलाई), 2. सुरेंद्र पटेल (कवर्धा), 3. अभिजीत गड़पाल (भिलाई)
75 किग्रा – 1. अंकित बिस्वास (जगदलपुर), 2. निखिल सिगोटिया (कोरबा)
80 किग्रा – 1. अभय शुक्ला (राजनांदगांव), 2. एम.डी. रुस्तम (अंबिकापुर), 3. विमल सिंह डोंगरे (रायपुर)
मेंस फिजिक – ओपन कैटेगरी परिणाम
- आदित्य राउत (भिलाई)
- भरत चंदानी (रायपुर)
- अभिजीत सिंह राजपूत (सक्ति)
- एम. शाकर (भिलाई)
- खिलेंद्र चंद्राकर (बालोदाबाजार)




































