BILASPUR NEWS. बिलासपुर में एक अजब- गजब शादी चर्चा में है। 75 साल के बुजुर्ग ने 45 साल की लड़की से शादी की है। इस अजब गजब लव स्टोरी के मुख्य किरदार हैं, बुजुर्ग दादूराम गंधर्व और लड़की आरती त्रिवेदी।

दरअसल, शहर के चिंगराजपारा में रहने वाले 75 वर्षीय दादूराम गंधर्व और 45 वर्षीय आरती त्रिवेदी का दिल एक दूसरे पर इस कदर आया कि, इनकी दीवानगी ने उम्र के बंधनों को दरकिनार कर सात जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाने का फैसला कर लिया। फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया। दोनों ने पूरे विधि विधान से शादी कर ली।

मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला, सिंदूर के साथ शादी की सभी रस्म अदायगी की।

खास बात ये भी है कि, दोनों के इस अजब गजब प्रेम विवाह का पूरा मोहल्ला साक्षी बना। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी।

दादूराम रोजी मजदूरी का काम करता है। दादूराम का भरा पूरा परिवार है। दादूराम के साथ बहु, बेटा और नाती पोते सब रहते हैं। दोनों की दीवानगी और प्रेम विवाह की चर्चा हर तरफ है। बिलासपुर की इस अजब गजब शादी की चर्चा पूरे प्रदेश में बनी हुई है।






































