INDORE DESK. आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को गुरुवार का दिन है। इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा शुभ मानी जाती है। आज पीले वस्त्र धारण करें, केसरिया तिलक लगाएं और चने की दाल का दान करें, तो लाभ मिलेगा। आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष
आज का दिन वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापार में किसी बड़े जोखिम से बचें, अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी और परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकते हैं। संयम और धैर्य बनाए रखें।
वृषभ
आज का दिन कार्यक्षेत्र में व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहेगा। थकान महसूस होगी, परंतु किसी बड़े कार्य की जिम्मेदारी मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। किसी प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी को चोट या स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, सतर्क रहें।
मिथुन
आज भाग्य आपका साथ देगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात सफलता का नया मार्ग खोलेगी। व्यापार में साझेदार से लाभ होगा। पारिवारिक सम्मान बढ़ेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा।
कर्क
आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बचें, अन्यथा पुराने प्रयास भी व्यर्थ हो सकते हैं। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं, संवाद बनाए रखें।
सिंह
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। किसी मित्र से विवाद या तनाव हो सकता है। आज प्रॉपर्टी या बड़े निवेश के निर्णय को टालना ही उचित रहेगा। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।
कन्या
आज यात्रा के योग बन रहे हैं, संभवतः परिवार के साथ कोई सुखद यात्रा हो। जीवनसाथी और बच्चों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में शुभ समाचार मिलेगा और कोई बड़ा अनुबंध या डील आपके हाथ लग सकती है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
तुला
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान और पदोन्नति के योग हैं। शेयर बाजार या निवेश में लाभ संभव है। वाहन या संपत्ति की खरीद के लिए शुभ दिन है। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा।
वृश्चिक
परिवार को लेकर मन चिंतित रहेगा। किसी पुराने विवाद या मामले के कारण मानसिक तनाव संभव है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। निवेश या नई शुरुआत से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
धनु
आज मन अशांत रहेगा और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से टकराव संभव है। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे, परंतु मित्रों और परिवार का सहयोग मनोबल बनाए रखेगा। शांत मन से निर्णय लें।
मकर
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग हैं, जो सफलता दिला सकती है। व्यापार में बड़ा आर्थिक सहयोग मिलने से आपकी स्थिति मजबूत होगी। नए आय स्रोत बनेंगे। परिवार में कुछ विवाद उत्पन्न हो सकते हैं, विशेषकर जीवनसाथी को लेकर संयम रखें।
कुंभ
आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। नए विचारों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन सफलता की दिशा दिखाएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु खान-पान में लापरवाही न करें। घर में किसी प्रकार के विवाद से दूरी बनाए रखें।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद हो सकते हैं। सावधान रहें, कोई षड्यंत्र या गलतफहमी नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। पारिवारिक तनाव के कारण जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। धैर्य और समझदारी बनाए रखें।
जानते हैं आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2082
शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
कलि संवत: 5127
मास (पूर्णिमांत): कार्तिक मास
मास (अमांत): आश्विन मास
पक्ष: कृष्ण पक्ष
दिन: गुरुवार
तिथि: दशमी तिथि प्रारंभ: 15 अक्टूबर रात 11:45 बजे से
एकादशी तिथि प्रारंभ: 16 अक्टूबर रात्रि 10:38 बजे से (17 अक्टूबर दोपहर तक)
नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र 16 अक्टूबर प्रातः 08:32 बजे तक, उसके बाद आश्रेषा नक्षत्र प्रारंभ
योग: सिद्धि योग 16 अक्टूबर प्रातः 10:12 बजे तक, उसके बाद व्यातिपात योग
करण: तैतिल करण प्रातः 08:40 बजे तक, गर करण 08:12 बजे से
सूर्य और चंद्र विवरण
सूर्योदय: 06:25 AM
सूर्यास्त: 05:56 PM
चंद्रोदय: 10:40 PM
चंद्रास्त: 12:18 PM (अगले दिन)
चंद्र राशि: कर्क