INDORE NEWS. आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:26 बजे और सूर्यास्त शाम 05:52 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। किसी कार्य के सिलसिले में बाहर जाने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक मतभेद से मन अशांत हो सकता है, धैर्य बनाए रखें।
वृषभ
आज मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य आरंभ करने के लिए शुभ समय है। परिचित व्यक्तियों से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में नया मेहमान आने का योग है। सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन
दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। किसी नजदीकी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी रहेगा। व्यापार में सहयोगियों से सावधान रहें, वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

कर्क
आज सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापार में नया निवेश या साझेदारी करने से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है।
सिंह
आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यापार में साझेदारों से विवाद हो सकता है, इसलिए धैर्य रखें। कोई बड़ा आर्थिक लेन-देन आज टालें। वाहन चलाते समय सतर्कता रखें।
कन्या
आज मन अशांत रहेगा। व्यापार में हानि या कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। परिवार में मतभेद की आशंका है। किसी भी जोखिमपूर्ण काम को करने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है।

तुला
आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नया मकान या संपत्ति खरीद सकते हैं। किसी विशेष कारण से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें, विवाद से दूरी रखें।
वृश्चिक
दिन सामान्य रहेगा। नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। किसी परिचित के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है, सतर्क रहें। परिवार में शुभ मांगलिक कार्य या नए अतिथि के आगमन की संभावना है।
धनु
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। लंबे समय से अटके कार्य आज पूरे हो सकते हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में हानि संभव है। वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचें।

मकर
आज परिवार के साथ यात्रा का योग है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग से संबंध मजबूत रहेंगे।
कुंभ
दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और मानसिक तनाव दूर होगा। परिवार में सौहार्द बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर संयम रखें। नया वाहन खरीदने का योग बन सकता है।
मीन
परिवारिक समस्याओं से राहत मिलेगी। मन थोड़ा उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। लंबी यात्रा के योग हैं।

आज का पंचांग
सूर्योदय- 06:26 बजे
सूर्यास्त- 05:52 बजे
मास- अमांत कार्तिक
मास- पूर्णिमांत कार्तिक
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र- श्रवण
करण- बव
पक्ष- शुक्ल
योग- शूल
वार- गुरुवार
शुभ समय
अभिजित- सुबह 11:48 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- दोपहर 01:41 बजे से 02:57 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:20 बजे से 11:04 बजे तक
































