INDORE NEWS. आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज वैभव लक्ष्मी का व्रत रखा जा रहा है। यह व्रत धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। यह व्रत साधकों की मनोकामनाएं पूरी करने और घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है।
पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:28 बजे और सूर्यास्त शाम 05:43 बजे होगा। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। अपने दैनिक कार्यों में व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। मित्रों के साथ पैसों को लेकर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी।
वृषभ
मौसम के हिसाब से शरीर में थकान महसूस होगी और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय धीमा रह सकता है। सहयोगी लोगों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। परिवार में पत्नी से संबंध मधुर रहेंगे।
मिथुन
आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बन सकते हैं। नया वाहन खरीदने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।

कर्क
रोजमर्रा के कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर हाथ से निकल सकता है। परिवार में संपत्ति संबंधी मतभेद बढ़ सकते हैं।
सिंह
अत्यधिक व्यस्तता के कारण शारीरिक थकान रहेगी। मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मित्र से धन उधार लेने का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।
कन्या
आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार आदि के लिए बैंक से कोई बड़ी रकम उठाने का अवसर मिल सकता है। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी का सहयोग मिलेगा। लंबी यात्रा कैंसिल हो सकती है।

तुला
खुशखबरी का दिन है। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पत्नी से किसी बात पर अनबन हो सकती है।
वृश्चिक
आज का दिन परेशानियों भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने से चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यापार में नुकसान संभव है। संपत्ति संबंधी विवाद हो सकते हैं।
धनु
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से वाद-विवाद हो सकते हैं। आपकी कोशिशें विफल हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

मकर
दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। नया कार्य शुरू करने की संभावना है, जिसके लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।
कुंभ
शुभ दिन है। परिवार में पुत्र की नौकरी लग सकती है। सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। मित्र और परिवार का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं।
मीन
जिस कार्य में प्रयासरत हैं, वह बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग परेशान कर सकते हैं। सहयोगियों के साथ बाद में बातचीत हो सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

आज का पंचांग
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
दिन: शुक्रवार
संवत्: 2082
तिथि: शुक्ल तृतीया
योग: सौभाग्य
करण: तैतिल
करण: गरज
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय- सुबह 06:28 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:43 बजे
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
अमृत काल- शाम 08:09 बजे से रात 09:57 बजे तक
अशुभ समय
राहुकाल- प्रातः 10:41 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक
गुलिकाल- प्रातः 07:52 बजे से प्रातः 09:16 बजे तक
यमगण्ड- दोपहर 02:54 बजे से सांय 04:18 बजे तक





























