BHILAI NEWS. भिलाई में एक गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर द्वारा बैड टच कर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर की इस हरकत को देखकर पीडि़त महिला ने इसकी शिकायत सुपेला थाना में दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होते ही हड़कंप मच गया।

जानकारी के बाद डायग्नोसिस सेंटर के मालिक अपने राजनीतिक रसूख का प्रयोग करते हुए पीडि़त परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगा। डॉक्टर की इस हरकत से नाराज महिला ने छेड़छाड़ का केस वापस लेने से इनकार कर दिया। वहीं सुपेला थाना पहुँचकर पुलिस से एफआईआर की मांग करने लगी। जिसके बाद इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल यह गर्भवती महिला भिलाई टाउनशिप क्षेत्र की रहने वाली है। वह रूटीन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर पहुंची थी। जहां गुरुवार को डॉक्टर ने जांच के दौरान उससे छेड़छाड़ किया।

पीडि़त महिला ने सुपेला थाना में एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि डॉ. गिरीश वर्मा ने जांच के बहाने अपने ही प्राइवेट पार्ट पर हाथ फेरना शुरू कर दिया। वहीं पेंट की चेन खोल दी। प्राइवेट पार्ट को कई बार हाथ उससे टच कराने की कोशिश की। जिससे वे असहज हो गई।

इस दौरान अल्टासाउंड कक्ष में कोई नर्स भी उपस्थित नहीं थी। डॉक्टर ने बुरी नीयत से इस हरकत को अंजाम दिया। इसके बाद पीडि़त ने अपने साथ हुई इस हरकत की बात पति को बताई। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी ने इमेज डायग्नोस्टिक सेंटर नेहरू नगर के डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
