INDORE NEWS. आज दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:29 बजे और सूर्यास्त शाम 05:41 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिनकी योजना पिछले दिनों से चल रही थी, आज शुरू होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय आनंदमय बीतेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृषभ राशि
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, कोई नया सदस्य घर आ सकता है। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है। व्यापार में सहयोगी पार्टनर से नए आय स्रोत मिलेंगे। धार्मिक आयोजन से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6 उपाय: लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि
किसी कार्य विशेष हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है, यात्रा में सावधानी रखें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। परिवारिक मतभेदों के कारण विरोधी लाभ उठा सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5 उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

कर्क राशि
अत्यधिक कार्यभार से थकान महसूस होगी। व्यर्थ की भागदौड़ मन अशांत कर सकती है, फिर भी व्यापार में लिया गया बड़ा निर्णय भविष्य में शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर दिखेगी, पर परिवारिक मतभेद समाप्त होंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
सिंह राशि
परिवार में कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है, पर आपकी समझदारी से स्थिति संभल जाएगी। व्यापार में लाभ के योग हैं और नया निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आज सफलता आपके कदम चूमेगी। नौकरी के क्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति बनेगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। परिवार में पुराना विवाद समाप्त होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला राशि
मानसिक तनाव और आर्थिक दबाव के कारण मन बेचैन रहेगा। किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में गिरावट संभव है। परिवार में किसी अप्रिय घटना से माहौल बिगड़ सकता है, धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
अत्यधिक भागदौड़ से शारीरिक थकान होगी। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी। व्यापार में बड़ा निवेश टालें। पारिवारिक उलझनें मन को विचलित कर सकती हैं।
शुभ रंग: लाल शुभ
अंक: 9
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में साथियों के विरोध से नुकसान संभव है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग: पीला शुभ अंक: 8
उपाय: विष्णु भगवान को पीली तुलसी अर्पित करें।
मकर राशि
नया कार्य शुरू करने का शुभ समय है। मित्रों और परिवार से आर्थिक सहायता मिलेगी। व्यापार में लाभ और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 5
उपाय: काले तिल का दान करें।
कुंभ राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन का ध्यान रखें। परिवार में किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
मीन राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी अपने के सहयोग से बड़ा अवसर मिलेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाहन या मकान खरीदने की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ अंक: 3
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

आज का पंचांग
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
तिथि- चतुर्थी
नक्षत्र- अनुराधा
करण- वणिज
पक्ष- शुक्ल
योग- शोभन
वार- शनिवार
शुभ समय- अभिजित मुहूर्त
दोपहर 11:49 से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- सुबह 09:17 से 10:43 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- सुबह 06:22 बजे से 07:15 बजे तक
यमगण्ड- दोपहर 01:38 बजे से 03:03 बजे तक































