PATNA NEWS. बिहार चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीटें बंट गईं। भाजपा और जदयू बराबर यानी 101-101 सीटों पर लड़ेंगी। पिछले चुनाव की तुलना में दोनों की सीटें घटी हैं। घटक दलों को साथ रखने में दोनों को अपनी सीटें कम करनी पड़ी हैं। चिराग पासवान अपनी जिद मनवाने में बहुत हद तक कामयाब रहे। उनकी पार्टी लोजपा (रा.) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वैसे वे 35 सीटें चाहते थे। भाजपा ने हम और रालोमो के साथ एक सा व्यवहार किया। दोनों को 6-6 सीटें मिलीं। हम कम से कम 15 और रालोमो 10 सीट चाहती थी। सोमवार तक सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देंगी।

चिराग पासवान को भले भी सीटें कम मिली हो, लेकिन वे किंगमेकर भी भूमिका में आ सकते हैं। 2020 के चुनाव में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में नहीं थे। दोनों इससे अलग रहकर चुनाव लड़े थे। चिराग की पार्टी 135 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ी थी। सिर्फ 1 सीट जीती। मगर उसने जदयू की हालत पस्त कर दी। चिराग के इकलौते विधायक जदयू में चले गए। उमेश कुशवाहा की पार्टी का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता। तब मुकेश सहनी एनडीए में थे। उनकी पार्टी 11 सीटों पर लड़ी। 4 जीती। बाद में इनमें 3 विधायक भाजपा में आ गए। एक नहीं रहे।

जदयू को 2020 के चुनाव की तुलना में 14 सीटें कम मिलीं। भाजपा को 9 सीटें कम मिलीं। हम की सीटों की संख्या में 1 की कमी हुई। 2020 में जदयू 115, भाजपा 110 और हम 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था। भाजपा 74, जदयू 43 और हम 4 सीटों पर जीती थी। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी रालोजपा ने इंडिया गठबंधन को अलविदा कह दिया है। पारस के घर हुई रालोजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया।

2025 में सीट बंटवारा
भाजपा 101
जदयू 101
लोजपा (रा) 29 रालोमो 06
हम 06
(2020 में भाजपा 110, जदयू 115 सीटों पर लड़ी थीं। भाजपा ने 74, जदयू ने 43 सीटें जीती थीं। एनडीए ने कुल 125 सीटें जीती थीं)

दिल्ली के हवाले हुआ इंडिया गठबंधन में बंटवारा
इंडिया गठबंधन की सीटों के बंटवारे पर फैसला अब दिल्ली के हवाले कर दिया गया। लालू और तेजस्वी लैंड फॉर जॉब मामले में अदालती फैसले के लिए रविवार को दिल्ली पहुंचे। तेजस्वी की दिल्ली यात्रा के दौरान उनकी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से सीटों के बंटवारे पर अंतिम बात होनी है। इस बातचीत में ही गठबंधन का भविष्य तय हो जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस के 76 उम्मीदवारों की सूची तैयार, आज दिल्ली दरबार में फैसला राजद के साथ सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाने के कारण कांग्रेस ने अलग रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी ने 76 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। 13 अक्टूबर को दिल्ली में होने जा रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।




































