PATNA NEWS. बिहार भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 71 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस सूची में छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन को भी उम्मीदवार बनाया गया है। बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे।

इस बात की जानकारी नितिन नबीन ने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि बिहार विधानसभा चुनाव-2025 हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएँ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एकजुट है, जनआशीर्वाद से हर सीट पर विजय निश्चित है।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवार भी घोषित किए हैं।


बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को भी टिकट दिया है। इनमें रेणु देवी, गायत्री देवी, देवंती यादव और रमा निषाद जैसी उम्मीदवार शामिल हैं। लिस्ट में अन्य प्रमुख नामों में रेणु देवी (बेतिया), प्रमोद कुमार सिन्हा (रक्सौल), श्यामबाबू प्रसाद यादव (पिपरा), नीतीश मिश्रा (झंझारपुर) समेत कई नेताओं को टिकट मिला है।

इनके अलावा राम कृपाल यादव को दानापुर सीट से पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। आरा से अमरेन्द्र प्रताप सिंह का टिकट कट गया है। वहीं रत्नेश कुशवाहा को पटना साहिब से टिकट दिया गया है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 9 महिलाओं को भी टिकट दिया गया है। इस सूची में बहुचर्चित अभिनेता पवन सिंह और भजन गायिका मैथिली ठाकुर का नाम नहीं है। यह सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद जारी की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।


