DHAMTARI NEWS. धमतरी जिले में एक दुर्गा पंडाल में पंडा बने एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जी हां धमतरी से इस वक्ता की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहाँ नवरात्र के दौरान बने दुर्गा पंडाल में पंडा बने एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा का है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धौरा भाटा निवासी विनोद कुमार इस साल दुर्गा पंडाल में पंडा की भूमिका निभा रहे थे। शुक्रवार दोपहर वे पंडाल से बाहर निकले और पास ही एक मकान में चले गए लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। जब लोग देखने वहाँ पहुँचे तो हैरान रह गए। मकान के अंदर विनोद गमछे से फांसी के फंदे पर लटके हुए थे। यह नज़ारा देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया और दुर्गा महोत्सव की खुशियाँ ग़म में बदल गईं।


घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। नवरात्र के बीच हुई इस घटना से गांव में मातम के साथ ही सन्नाटा पसरा हुआ है। पंडा बने विनोद कुमार की आत्महत्या ने पूरे उत्सव को ग़मगीन कर दिया है।

दुर्गा पंडाल में पंडा बने विनोद कुमार ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया? यह सवाल लोगों के मन में घूम रहा है। लेकिन इसका जवाब किसी के पास नहीं है। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं।
