DURG NEWS. छत्तीसगढ़ में खाली शिक्षकों को लगातार भरा जा रहा है। दुर्ग जिले में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, आत्मानंद स्कूल में शिक्षक सहित अलग-अलग पदों पर बंपर भर्ती निकली है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास तय की गई है। रिक्त पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 19 सितंबर तक का समय दिया गया है।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती कुल 71 पदों पर होनी है। भर्ती अलग-अलग विषयों के सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्याता के पद पर होनी है। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है।बता दें कि छत्तीसगढ़ में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बीते मीना से अलग-अलग जिलों में व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक से लेकर तमाम पदों में संविदा भर्ती की जा रही है।
ये भी पढ़ें: हड़ताल पर सरकार सख्त…काम पर नहीं लौटे तो NHM के 25 अधिकारी -कर्मचारी बर्खास्त, इतने दिन कर रहे हैं आंदोलन
इसी कड़ी में इस बार दुर्ग जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मध्य विद्यालयों में 71 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें हिंदी , अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर समेत विभिन्न विषयों के व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों की भर्ती की जानी है। इस भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन नीचे आप विस्तृत रूप से देख सकते हैं।