RAIPUR NEWS. रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी उत्सव मनाया गया। इस विशाल दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पवन साय समेत तमाम दिग्गज नेता पहुंचे और इस उत्सव का आनंद दिया। यहां लोगों को भी जमावड़ा दिखा। इस दौरान मंबई के कलाकालों ने भी समां बांधा। इस प्रतियोगिता में टिकरापारा की मां शीतला सोनझारी समिति की पुरुष टीम ने बड़ी मटकी फोड़ी और 7 लाख का इनाम अपने नाम किया।
गुढ़ियारी में करीब 16 साल से हो रहे इस आयोजन में 13वीं बार टिकरापारा की इसी समिति ने जीत हासिल की। महिला वर्ग में टिकरापारा की समिति की महिलाओं ने ही बाजी मारी। इस महिला टोली के 50 सदस्यों में 15 मांएं थीं, जिनके 1 और 2 बच्चे हैं। वहीं करीब 60 साल की पारो बाई रावले भी टीम में शामिल थीं। समिति के गणेश रावले बताते हैं कि महिलाएं सोनार मोहल्ले की नालियों की साफ-सफाई का काम करती हैं, वहीं पुरुष मुक्तिधाम के घाटों पर सोना छानने का काम करते हैं। इससे मिले सोने-चांदी से होने वाली आय से घर चलता है।
इस दौरान मुंबई के कलाकारों ने गानों से लोगों को दिल जीत लिया। प्लेबैक सिंगर और इंडियन आइडल फेम पवनदीप राजन ने एंट्री ली, तभी ऑडियंस मोबाइल का टार्च जलाकर हवा में लहराने लगे। फिर पवनदीप ने जो तुम न हो, रहेंगे हम नहीं… को पूरा किया। इसके बाद तू जो मिला… वो कृष्णा है…, कान्हा आन पड़ी मैं तेरे द्वार सुनाया। 4 गाने के बाद उमस वाले माहौल के बीच पानी की रिमझिम फुहार शुरू हो गई। इस बीच गानों को लुफ्त लोग उठाते रहे।
ये भी पढ़ें: CG में कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे NHM के कर्मचारी, ये सेवाएं रहेंगी बंद
इस प्रतियोगिगता में महिला और पुरुष दोनों ही वर्ग को मिलाकर 9 लाख रुपए की मटकी फोड़ी गई। दूसरी ओर मंच में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मटकी तोड़ी। इसके लिए उन्हें सिर्फ 500 रुपए का इनाम मिला। उनके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, महामंत्री पवन साय, मंत्री टंकराम वर्मा, संजय श्रीवास्तव, संत राजीव लोचन, महापौर मीनल चौबे भी मटकी फोड़ में शामिल हुईं। सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति के संयोजक बसंत अग्रवाल ने सभी का पुष्पमाला से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें: ISRO में वेकैंसी… एक लाख से ज्यादा मिलेगी सैलरी, 10वीं वाले भी कर सकेंगे अप्लाई