KESHKAAL NEWS. केशकाल अनुविभाग अंतर्गत धनोरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने की घटना प्रकाश में आई है। जहाँ चचेरे भाइयों ने अपनी ही बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि यह पूरा मामला धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम चनियागाँव का है। कल मंगलवार देर शाम को एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया गया था कि ”सुबह जब माँ खेत में मक्का लगाने गई थी तो चाचा और उनके तीन बेटों ने जबरदस्त लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिए। जिसके बाद हम दोनों बहन भी बीच बचाव करना चाहे, लेकिन लगातार चाचा और चचेरा भाई झगड़ते रहे।”

इसके बाद तीनों भाइयों ने प्रार्थिया को जबरन उठा कर पास के ही एक घर में ले गए। जहां एक भाई ने बलात्कार किया तो वहीं दूसरे भाई ने उसे पकड़कर रखा था जिसके बाद जैसे तैसे छुड़वा कर भाग गई। उसी दौरान माँ भी बीच बचाव करने पहुँची थी, उस पर भी पास में रखे फावड़ा से लगातार दो से तीन बार हमला कर दिए, जिसके चलते गम्भीर रूप से घायल हो गई। किसी तरह धनोरा थाना पहुच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
केशकाल एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध दर्ज किया गया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं एक नाबालिग भी था, जिसे किशोर न्यायिक बोर्ड भेजा गया व अन्य तीन आरोपियों को केशकाल न्यायालय में पेश करने के बाद रिमांड में भेजा गया है । वहीं यहां पूरा मामला जमीनी विवाद का है, जिसके कारण ही इस प्रकार की घटना हुआ है। फिलहाल जांच जारी है, आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
गुजरात से नाबालिग लड़की बरामद
मुंगेली पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत गुजरात से एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 17 मई 2025 को पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीटी कोतवाली पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
13 जुलाई 2025 को पुलिस टीम ने सूरत के शिव कृपा सोसायटी, मोरा टेकरा से लड़की को बरामद किया। मुख्य आरोपी 21 वर्षीय कल्लू अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में दो अन्य आरोपी- लोकेश्वर चतुर्वेदी उर्फ सोनू और रामराज घृतलहरे को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।




































