JANJGIR NEWS. जांजगीर-चाम्पा की अकलतरा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल पर रेप की FIR दर्ज हुई है। अकलतरा की महिला ने दुष्कर्म की FIR दर्ज कराई है। विजय खांडेल, अकलतरा नपा में वार्ड 16 का पार्षद है। जो FIR के बाद फरार हो गया है। जिसकी अकलतरा पुलिस तलाश कर रही है।
महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि पार्षद विजय खांडेल ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। 3 साल से पार्षद विजय खांडेल टालते आ रहा है। विजय खांडेल, शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। पार्षद विजय खांडेल, शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया जा रहा था। इसके बाद महिला ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी। महिलस की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी कांग्रेस पार्षद विजय खांडेल की तलाश कर रही है।
बिलासपुर में महिला को पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर दुष्कर्म
इसके पहले भी छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। कांग्रेस के एक पूर्व पार्षद व एल्डरमैन ने न सिर्फ 50 हजार रुपये ऐंठे, बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया। बता दें कि कांग्रेस नेता ने महिला के गर्भवती होने पर जबरदस्ती गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का था। थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली 38 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण वह 2003 से सिविल लाइन इलाके में पति से अलग होकर अकेली रहती है । उसकी पहचान पूर्व पार्षद काशी रात्रे से थी। महिला ने आरोप लगाया है कि एक दिन काशी ने उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा और शारीरिक संबंध की मांग करने लगा। महिला ने इस बात से साफ मना कर दिया।
इसके बाद एक दिन जब वह तिफरा में अपनी सहेली के घर गई हुई थी। तब कांग्रेस नेता काशी वहां पहुंचा और पहले तो प्रधानमंत्री आवास योजना का फॉर्म भरवाया और महिला से आवास आबंटन के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। पूर्व पार्षद की बातों में आकर महिला ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने महिला की सहेली को किसी बहाने से पानी लाने को भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । आरोपी ने रेप करने के बाद महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी।