BEMETARA NEWS. आरंग से BJP विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर जानलेवा हमला किया है। विधायक एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रायपुर लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया और भोईना भांठा के बीच बाइपास रोड पर पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। इससे सामने की कांच भी टूट गईं। हालांकि विधायक को किसी तरह की चोटें नहीं आई है और वे सुरक्षित हैं। हमले के बाद विधायक के पर्सनल स्टाफ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। इस हमले के बाद खुशवंत साहेब ने बताया कि सतनामी समाज के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। सामाजिक बैठक के बाद रायपुर के लिए लौट रहा था। इसी वक्त कांच पर पत्थर आकर लगा। कांच के चूरे इधर-उधर बिखर गए। हाथ में भी चोट लगी है। खून निकल गया। हमला है या कुछ और पुलिस जांच के बाद पता चलेगा। हालांकि बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार अधिक होने के कारण पत्थर सीधा कांच तोड़ते हुए अंदर नहीं आ सका, नहीं तो हादसा गंभीर हो सकता था। पत्थर खुशवंत साहेब को लग सकती थी। उनके स्टाफ ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के इलाके में संदेहास्पद गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।
इस पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहब के काफिले पर हमला हुआ है। उनकी कुशलक्षेम की कामना करता हूं। आखिर इस प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को ना जाने किसकी नजर लग गई। उन्होंने आगे लिखा कि न जनता सुरक्षित है, न नेता-मंत्री। एक जिम्मेदार व्यक्ति अडानी की सेवा में व्यस्त है, दूसरा चंदा इकट्ठा करने में।
ये भी पढ़ें: बिलासपुर में कुएं की सफाई के दौरान 2 भाइयों की मौत…जानिए कैस हुआ हादसा
बता दें कि बेमेतरा में 24 दिसंबर 2024 को भाजपा विधायक दीपेश साहू पर जानलेवा हमला हुआ था। वे गुरु घासी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चारभांठा गांव गए थे। इसी दौरान अज्ञात शख्स ने शराब की बोतल में पेट्रोल भर कर विधायक के ऊपर फेंका था। वहीं, बेमेतरा में ही 9 नवंबर 2023 को कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर भी हमला हो चुका है। विधानसभा चुनाव के दौरान गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर हमला बेमेतरा में उस समय हुआ, जब कांग्रेस के चुनावी कार्यक्रम से झाल गांव से लौट रहे थे।
जानिए गुरु खुशवंत साहेब के बारे में
गुरु खुशवंत साहब धार्मिक नेता बाल दास के बेटे हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान ही वे भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को हराया था। खुशवंत साहब के पिता सतनामी समाज के धार्मिक गुरू हैं। वर्तमान में खुशवंत आरंग विधानसभा से भाजपा विधायक हैं। 2024 में खुशवंत साहब को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई है।