JANJGIR NEWS. जांजगीर में एक बार फिर ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पटवारी को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी रिकॉर्ड दुरुस्त करने और जमीन बटांकन के नाम पर घूस ले रहा था। ACB बिलासपुर की टीम की कार्रवाई के बाद हड़कंप है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर, पुटपुरा गांव में पदस्थ है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने बिलासपुर ACB से इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद ट्रैप किया गया और आरोपी पटवारी बालमुकुंद राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
ग्रामीण की शिकायत पर कार्रवाई
पीड़ित ग्रामीण ने मामले की शिकायत एसीबी से की जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। इस कार्रवाई के पश्चात आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की यह कार्रवाई आमजन को न्याय दिलाने और प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
बता दें कि राज्य के अलग-अलग जिलों में रिश्वतखोर और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम कार्रवाई करती है। हाल हीं में एसीबी की टीम ने अंबिकापुर में कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।




































