RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, लेकिन सियासी गर्माहट बढ़ती जा रही है। इस बीच, जबर सदस्यता जुराव कार्यक्रम के तहत रायपुर शहर अध्यक्ष गोपी साहू एवं जेसीपी रायपुर महिला उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा के नेतृत्व में जरवाय और रामकुंड के लोगों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया है। बता दें कि जोहर छत्तीसगढ़ पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

दरअसल, छत्तीसगढ़ियावाद को बढ़ावा देने 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बनाई गई पार्टी जोहार छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ की पूर्ण रूप से स्थानीय पार्टी है। जेसीपी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल के अनुसार राज्य बनने के 25 बछर होने के बाद भी छत्तीसगढ़िया लोग दोयम दर्जे की जिंदगी जी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: शाह के दौरे से पहले नक्सलियों ने 2 लोगों को अगवा किया, फिर मार डाला…इस हफ्ते इतने लोगों की हत्या की

छत्तीसगढ़िया लोगो को प्रथम दर्जे में लाने के लिए पार्टी हर वो उपाय करेगी जिसकी आवश्यकता पड़ेगी। छत्तीसगढ़िया लोगो का जीवन छत्तीसगढ़ के जल जंगल और जमीन को बचाने , संरक्षित करने और उसका संवर्धन करने से बेहतर होगा । छत्तीसगढ़ की संस्कृति आदि काल की संस्कृति है जिसे संजोने का काम जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी कर रही है।

प्रदेश के 3.5 करोड़ लोग जेसीपी से जुड़े और एक सुंदर छत्तीसगढ़ का निर्माण करने में भागीदार बने। रामकुंड स्थित शीतला तालाब की भूमि पर हो रहे कब्जे को लेकर रायपुर महिला उपाध्यक्ष ऋचा वर्मा ने वार्ड वासियों के हित में प्रशासन को ज्ञापन सौपा है वे कहती हैं छत्तीसगढ़ियों के हित में वे चौबीसों घंटे सेवा देने तत्पर है।






































