JANJGIR NEWS. छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में तबादलों और प्रमोशन का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज जांजगीर जिले में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारियों का तबादला किया गया है। इनमें आरक्षक और प्रधान आरक्ष के नाम शामिल है। एसपी ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि जांजगीर चांपा पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ 100 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इसमें प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का नाम शामिल है।
ये सभी पुलिसकर्मी एक ही थाने में लंबे समय से जमे हुए थे। प्रशासनिक कसावट लाने के लिए तबादले का फैसला किया गया है। इस संबंध में जिले के एसपी विजय कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।