BALOD NEWS. छुईखदान के समीप छिंदारी बांध के पास बड़ा हादसा हो गया। माजदा गाड़ी के खाई में गिरने तीन लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसा फिर लोडिंग वाहन को पैंसेजर गाड़ी की तरह इस्तेमाल करने से हुआ है। प्रशासन इस पर केवल सख्ती की विज्ञप्ति जारी करके दिखावा कर रहा है। माजदा में कुल 12 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि यह माजदा राजनांदगांव से तेंदूपत्ता भरने के लिए निकली थी, जिसमें कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दिलेश्वरी पिता सुरेश कुमार धनकर, मंगलचंद साहू पिता बलदेव साहू, राजेश साहू पिता अर्जून साहू निवासी भरदा कला गुण्डरदेही ब्लाक, जबकि 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल गुण्डरदेही ब्लॉक के बोडेना की है। इसमें योगेश कुमार साहू पिता शिव साहू, ख़ोमेश्वर साहू पिता हुमन साहू, राहुल साहू पिता प्रकाश साहू, शीतलेश पटेल पिता युवराज पटेल, ओंकार साहू पिता नोहर साहू, सूरज साहू पिता तोरण लाल साहू जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। दो लोग अभी ठीक हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया है। माजदा वाहन राजनादगांव के एक तेंदुपत्ता कारोबारी की बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच के बाद वाहन चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। हादसे का शिकार सभी लोग 20 से 25 वर्ष के बीच के हैं।