MARWAHI NEWS. जीपीएम जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता जब मरवाही से अपने घर पैदल लौट रही थी, तब सड़क किनारे बैठे चार युवकों ने उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ मरवाही थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमोल प्रजापति (35), राजा उर्फ राजकुमार (25) और प्रेमचंद भैना (25) शामिल हैं। एक नाबालिग आरोपी अभी फरार है। पीड़िता के अनुसार, चारों आरोपियों ने उसे जबरन उठाया। इनमें से दो ने दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और जांच जारी है। पुलिस ने फरार नाबालिग आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।
6 साल बाद पकड़ा गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी
इधर भिलाई में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने व अनाचार करने वाले 6 साल से फरार आरोपी को भिलाई नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्ष दुबे को भिलाई नगर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है। नाबालिक की मां ने 2019 में भिलाई नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई बहला फुसला कर साथ ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और एक महीने बाद उस नाबालिग बेटी को ढूंढ निकाला।
इस दौरान नाबलिग ने बताया कि आरोपी हर्ष दुबे ने न सिर्फ उसे बहला फुसला कर साथ ले गया, बल्कि उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। जिसके बाद आरोपी पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई| इधर इस रिपोर्ट के बाद आरोपी हर्ष दुबे लगातार फरार चल रहा था।
इधर पुलिस भी उसकी पतासाजी कर रही थी, कि इसी बीच खबर मिली कि आरोपी रायपुर में रह रहा है, जिसके बाद भिलाई नगर पुलिस थाना ने उसे रायपुर से गिरफ्तार किया। इधऱ् आरोपी ने अपने पर लगे आऱोप को भी स्वीकार किया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया गया।