RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ पर 24 दिनों तक ऑपरेशन चला। जिसमें 31 नक्सली मारे गए। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल सवाल उठाते रहे। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज तीखा पलटवार किया है।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तहत सभी जिलों में आकस्मिक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बीजापुर पहुंचे। जहां उन्होंने कर्रेगुट्टा पहाड़ में नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाया और 31 नक्सलियों को मार गिराने पर बधाई दी। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी आज बीजापुर पहुंचे। यहां रवाना होने से पहले भूपेश बघेल कर्रेगुट्टा नक्सल ऑपरेशन को लेकर कई सवाल उठाए थे।
ये भी पढ़ेंःअमर शहीद नरेश ध्रुव के परिवार को मिला पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ, मिले 1 करोड़ रुपये
उन्होंने पूछा था ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों के आंकड़ों और उनकी पहचान क्या है? मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलग अलग बयान क्यों सामने आए। भूपेश बघेल के इन्हीं बयानों और बीजापुर दौरे पर सीएम विष्णु देव साय ने पलटवार किया।
ये भी पढ़ेंःभिलाई में बड़ी कार्रवाई…पहचान छिपाकर रह रहे बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई
सीएम विष्णु देव साय ने कहा एक साल से हम नक्सलवाद से मजबूती से लड़ रहे हैं। 5 साल उन्होंने कुछ किया नहीं, अब नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। सीएम साय ने भूपेश बघेल पर सवाल उठाते हुए कहा अपने समय में दौरा क्यों नहीं किए?
ये भी पढ़ेंःनक्सल संगठन में महिलाओं की परेशानियां जानकर आ जाएंगे आंसू
निश्चित रूप से नक्सलवाद के खात्मे के लिए भाजपा की सरकार में नक्सलियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है, तो वहीं यह भी सही है कि कांग्रेस सरकार में नक्सलवाद की घटनाओं में कमी आई थी। लेकिन सवाल अभी भी कायम है कि केंद्र में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली कांग्रेस पार्टी क्यों नक्सल मुद्दे पर इस तरह के एक्शन नहीं लिए। जो आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 की डेट लाइन दी गई हैं।