JOB NEWS. बेरोजगार घूम रहे युवाओं को सुनहरा मौका मिलने जा रहा है। बिहार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में 154 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एग्रीकल्चर, एग्री-बिजनेस, सहकारिता प्रबंधन, फायनेंशियल मैनेजमेंट या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिप्लोमा या डिग्री होना जरूरी है। इसके लिए अधिकतम 40 साल होना चाहिए।
सीईओ कम मैनेजर पद के लिए 500 रुपए, अकाउंटेंट के लिए 200 रुपए तय किया गया है। इस बार बिना इंटरव्यू के बेसिस पर ही चयन किया जाएगा। सीईओ कम मैनेजर को 25,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। इसके साथ ही अकाउंटेंट में भर्ती के लिए 10,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों के लिए आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, खुद का फोटो, पहचान प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक बयान…MP हाई कोर्ट के आदेश पर मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज, विस्तार से जानिए पूरा मामला
इन पदों पर होगी भर्ती
- सीईओ कम मैनेजर : 77 पद
- अकाउंटेंट : 77 पद
- कुल पदों की संख्या : 154
ये भी पढ़ें: नक्सल संगठन में महिलाओं की परेशानियां जानकर आ जाएंगे आंसू
इन पदों के लिए ये भी जरूरी
- चयनित जिलों में स्थानीय भाषा का ज्ञान जरूरी।
- अंग्रेजी भाषा में एक्सपर्ट।
- एफपीओ, कोऑपरेटिव, या फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में एक्सपीरियंस को प्राथमिकता।
- दोपहिया वाहन चलाने में एक्सपर्ट होना चाहिए।
- पसंदीदा जिले का स्थायी निवासी होना जरूरी।
- 12वीं मैथ्स के साथ अनिवार्य हो या कॉमर्स/अकाउंटेंसी स्ट्रीम से पास होना चाहिए।
- कॉमर्स या अकाउंटेंसी में ग्रेजुएट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
- टेली का नॉलेज होना चाहिए।
- अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में एक्सपर्ट हो।
- चयनित जिलों का स्थायी निवासी होना जरूरी।
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाएं।
- यहां एप्लिकेशन फॉर्म मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- अब एक नए पेज में फॉर्म ओपन होगा जिसमे मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।