RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा (मेंस) 26 जून से शुरू होगी। इसके लिए शिड्यूल जारी किया गया है। शुरुआत लैंग्वेज के पेपर से होगी। 29 जून तक 7 विषयों की परीक्षा होगी। एक विषय भाषा व एक निबंध समेत सामान्य अध्ययन के पेपर होंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा के दस दिन पहले ऑनलाइन जारी होंगे। प्रारंभिक परीक्षा फरवरी में हुई थी। इसके आधार पर 3737 परीक्षार्थी मेंस के लिए सिलेक्ट हुए हैं।
राज्य सेवा की मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। 5 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। पीएससी-2024 के तहत राज्य सेवा के कुल 246 पदों पर भर्ती होगी। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी से लेकर नायब तहसीलदार तक के पद हैं। मुख्य परीक्षा का शेड्यूल और आवेदन को लेकर विस्तृत जानकारी सीजीपीएससी की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: AC की भी एक्सपायरी डेट आती है, जानिए इसकी उम्र और कब होती है बदलने की जरूरत
शेड्यूल के अनुसार 26 जून को पहली पाली में सुबह 9 से 12 बजे तक लैंग्वेज की परीक्षा होगी। दोपहर 2 से 5 बजे तक निबंध का पेपर होगा। 27 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-1 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-2 का पेपर होगा। 28 जून को पहली पाली में सामान्य अध्ययन-3 और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा होगी। 29 जून को पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन-5 की परीक्षा होगी।
दूसरी ओर प्रदेश के आईपीएस कॉडर में 11 पदों का इजाफा किया गया है। अब इनकी संख्या बढ़कर 153 हो जाएगी। केंद्र सरकार ने 11 और पद छत्तीसगढ़ को देने की अनुमति दे दी है। इससे अफसरों को पदोन्नति के अवसर मिल सकेंगे। कानून व्यवस्था में कसावट भी अाने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद चौथी बार कॉडर रिवीजन हुआ है। 2004 में पहली बार कॉडर रिवीजन के वक्त 81 पद थे। 2010 में दूसरी बार होने पर 103 पद हो गए। तीसरी बार 2017 में रिवीजन के बाद 142 पद हो गए थे।
कॉडर रिवीजन के बाद मिले नए पदों से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी पदोन्नति के अवसर मिल सकेंगे। प्रदेश में नए जिले गौरेला पेंड्रा मारवाही, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, सक्ती, सारंगढ़ – बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर अौर खैरागढ़ बनने के बाद नए पदों की जरूरत थी। प्रदेश में चल रही विभिन्न जांचों को लेकर अमले की कमी महसूस की जाती रही है।