SURAJPUR NEWS. सूरजपुर में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी की गई, कार्यकारिणी विस्तार की सूची, ज़िले में चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा का विषय यह है कि एक मृत व्यक्ति को कार्यकारिणी में मिली दी गई है। जिसकी सूची भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस मामले को लेकर कांग्रेस भी भाजपा पर तंज कसते हुए नज़र आ रही है।
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए, जिले के 15 मंडलों में पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी है। सूची ज़ारी होने के साथ ही देवनगर मंडल की कार्यकारिणी सुर्खियों में आ गई। वजह उदित प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति को सूची में कार्यकारिणी सदस्य का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि उदित प्रताप की मौत नवंबर 2021 में हो चुकी है।
ये भी पढ़ेंःअमर शहीद नरेश ध्रुव के परिवार को मिला पुलिस सैलरी पैकेज का लाभ, मिले 1 करोड़ रुपये
फिर क्या था कार्यकारिणी सूची सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगा और शुभकामनाओं की जगह श्रद्धांजलि का पोस्ट और कमेंट आने लगे, ऐसे में जिले में कांग्रेस को भी बैठे बिठाए मुद्दा हांथ लग गया और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संजय डोसी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए, भाजपा को मोदी प्रायवेट लिमिटेड कंपनी तक कह डाला और कहा कि मोदी के कहने पर ही मृत व्यक्ति को जिंदा समझ कार्यकारिणी में जगह मिली होगी।
ये भी पढ़ेंःभिलाई में बड़ी कार्रवाई…पहचान छिपाकर रह रहे बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, ऐसे हुई कार्रवाई
हालाकि भाजपा इसे लिपिकीय त्रुटि बता कर सुधार करते हुए मृत व्यक्ति के जगह रुद्र प्रताप सिंह को कार्यकारणी सदस्य बनाया और कांग्रेस को नसीहत देते दिख रहे हैं। बहरहाल मृत व्यक्ति का सूची में नाम आने के पीछे वजह जो भी हो लेकिन देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के जिले के ओहदेदारों का यह कारनामा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।