BIJAPUR NEWS. नक्सलियों के मामले में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। तेलंगाना में एक साथ 38 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। वहीं कोण्डागांव में भी दो नक्सलियों ने सरेंडर किया है। माओवादी विचारधारा से परेशान होकर ये सभी नक्सलियों ने आत्मसर्मपण करने का फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि कई इनमें से कई लोग नक्सल घटनाओं में शामिल रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार ये सभी लोग अब मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताते हुए आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया है और सभी ने कोठागुडेम SP के सामने सरेंडर किया है।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुरक्षाबलों के जवानों ने नक्सलियों के टॉप लीडरों को घेर रखा है। बताया जा रहा है जिस पहाड़ी पर यह अभियान चल रहा है वहां बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जवानों ने सभी को घेर लिया है।
कोंडागांव में 8-8 लाख के ईनामी दो नक्सलियों ने किया सरेंडर
इधर कोंडागांव में सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। कोंडागांव जिले में दो इनामी नक्सलियों ने सेना के जवानों के सामने सरेंडर कर दिया है। माओवादी विचारधारा से परेशान होकर रैसिंग कुमेटी और उसकी पत्नी पुनाय आचला ने सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए। दोनों के सिर पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रैसिंग कुमेटी कांकेर जिले का रहने वाला है।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों के सिर पर इनाम घोषित था। अधिकारियों ने कहा कि इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ की नई सरेंडर पॉलिसी का लाभ मिलेगा।