WASHINGTON NEWS. अमेरिका में भीषण गोलीबारी की खबर मिल रही है। वॉशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के बाहर भीषण गोलीबारी हुई है। इसमें दो इजराइली नागरिकों की मौत हो गई है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, उसने गिरफ्तारी के दौरान फिलिस्तीन को लेकर नारेबाजी की। न्यूज एजेंसी के मुताबिक वॉशिंगटन डीसी में भीषण गोलीबारी हुई है। हमले में मारे गए दोनों लोग इजराइली राजनियक थे। इजराइल के मुताबिक अपराधी ने फ्री फिलिस्तीन का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी है। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे। इजरायल के राजदूत डैनी डैनन ने सोशल मीडिया पर लिखा किघातक गोलीबारी में इजरायली दूतावास के कर्मचारी घायल हुए हैं। डैनी डैनन ने इसे यहूदी विरोधी आतंकवाद का एक घृणित कृत्य करार दिया है। इस मामले पर अटॉर्नी जनरल पामेला बोंडी ने रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर किया है।
ये भी पढ़ें: रेलवे का SwaRail एप… एक क्लिक पर टिकट से ट्रेन स्टेटस समेत सभी सेवाएं-जानकारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान एलियास रॉड्रिगेज के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल है। वह शिकागो का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान वह फिलिस्तीन को आजाद करने के नारे लगा रहा था। लिस प्रमुख पामेला स्मिथ ने कहा कि गोलीबारी से पहले एक संदिग्ध को म्यूजियम के बाहर घूमते हुए देखा गया था। उसने बाहर निकलते चार लोगों के एक ग्रुप पर गोलियां चलाईं, जिसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई।
घटना शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, जहां कई म्यूजियम, सरकारी दफ्तर और FBI का ऑफिस भी मौजूद है। अमेरिका की होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस्टी नोएम ने कहा कि यह टारगेट किलिंग जैसी घटना है। फिलहाल घटना की जांच चल रही है और जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी। FBI की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स इस घटना की जांच में जुट गई है।
वॉशिंगटन में इजरायली दूतावास की प्रवक्ता ताल नैम कोहेन ने कहा कि वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों को करीब से गोली मार दी गई। हमें स्थानीय और संघीय दोनों स्तरों पर कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर पूरा भरोसा है, वे पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में इजरायल के प्रतिनिधियों और यहूदी समुदायों की रक्षा करेंगे।