DURG NEWS. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। पाटन ब्लॉक के सैलूद में मंत्रालय के दो कर्मचारी नहर के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान दोनों मंत्रालय कर्मचारी धमतरी से बिलई माता के दर्शन कर आ रहे थे। उतई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद लोग जमा हो गए हैं और प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है। हालांकि अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार धमतरी से बिलई माता के दर्शन करने आ रहे दोनों कर्मचारियों में से एक का पैर नहर के पास काई होने की वजह से फिसल गया, जैसे ही दूसरा उसे बचाने के लिए कूदा तो वह भी नहर में बह गया। कर्मचारियों का नाम प्रहलाद यादव धनोरा निवासी और नंदकिशोर धुर्वे कसारीडीह निवासी है।
ये भी पढ़ें: CPCB में इतने पदों पर निकली भर्ती, सैलरी एक लाख रुपए ज्यादा…ऐसे कर सकते हैं आवेदन
बता दें कि दोनों की खबर अभी तक नहीं मिली है। मामले में एसडीआरएफ टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उतई थाना पुलिस मामले की जांच में लगी हई है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि जल्द ही दोनों को सर्च कर निकाल लिया जाएगा।
बता दें कि एक दिन पहले कोरबा में अनियंत्रित होकर एक पिकअप नहर में गिर गई थी, जिसके बाद नहर में पांच लोग बह गए हैं, वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था। घटना की जानकारी के बाद जिले के एसपी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया था। देर रात तक एक महिला का शव बरामद कर लिया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा-चांपा मार्ग पर निर्मित जिले के प्रवेश द्वार मुकुंदपुर से मड़वारानी मार्ग पर एक हादसा हो गया। सक्ती जिले के ग्राम रेड़ागांव से खरहरी की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। पिकअप वाहन में कई ग्रामीण सवार थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम खरहरी जा रहे थे।