BRUSSELS NEWS. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई की खबर मिली है। इस घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की अपील पर शनिवार को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल वह जेल में है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दरअसल, चोकसी पर 13,850 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोप है। पिछले महीने खुलासा हुआ था कि मेहुल चोकसी बेल्जियम में छुपा हुआ है और पत्नी प्रीति चोकसी (बेल्जियम की नागरिक) के साथ रह रहा है। वहां के विदेश मंत्रालय ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में चोकसी की देश में मौजूदगी की जानकारी दी थी।
ये भी पढ़ें: क्यूआर स्कैन क्वीन का खौफ… दुकानदारों को खुले आम चूना लगा रही मासूम शक्ल वाली नाबालिग लड़की
पुलिस ने चोकसी को गिरफ्तार करते समय दो गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया। ये मुंबई की एक अदालत ने जारी किए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये 23 मई, 2018 और 15 जून, 2021 की तारीख के थे। ऐसा माना जा रहा है कि चोकसी अपनी खराब सेहत और दूसरी वजहों का हवाला देते हुए जमानत और तत्काल रिहाई की मांग कर सकता है।
ये भी पढ़ें: अनियमित कर्मचारियों का धरना जारी, सीएम हाउस का घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका
चोकसी ने 15 नवंबर 2023 को बेल्जियम का ‘एफ रेजिडेंसी कार्ड’ हासिल किया था, जो कथित तौर पर उसकी बेल्जियन नागरिक पत्नी की मदद से प्राप्त किया गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चोकसी ने बेल्जियम अधिकारियों को फर्जी दस्तावेज सौंपे थे और अपने नागरिकता संबंधी तथ्यों को छिपाया था।
ये भी पढ़ें: वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ महमूद मदनी का बड़ा बयान, कहा-लड़ाई जारी रहेगी, खत्म नहीं होगी…चाहे हमें जो भी कुर्बानी देनी पड़े’
इस दौरान मेहुल ने अपनी भारतीय नागरिकता का विवरण भी नहीं दिया था। 2018 में भारत छोड़ने से पहले ही चोकसी ने 2017 में ही एंटीगुआ-बारबूडा की नागरिकता ले ली थी। चोकसी बार-बार खराब सेहत का हवाला देकर भारत में पेशी पर आने से इनकार करता रहा।
ये भी पढ़ें: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी पिकअप, तीन बच्चे और दो महिलाएं पानी में बहे, तलाश तेज
कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होती थी। भारत में उसकी कई संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं। चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी इस घोटाले में आरोपी है और लंदन में प्रत्यर्पण कार्यवाही का सामना कर रहा है।
ये भी पढ़ें: अब आसानी से बारात के लिए बुक कर सकेंगे ट्रेन…जानिए रेलवे के नए नियम और प्रोसेस
जानिए कब भारत से कब भागा था मेहुल चोकसी?
मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था। पंजाब नेशनल बैंक में लोन धोखाधड़ी का मामला सामने आने के पहले ही इन दोनों ने देश छोड़ दिया था। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला था। इस मामले के सामने आने से पहले ही चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। साल 2021 में जब वह क्यूबा जा रहा था तब डोमिनिका में उसे पकड़ा गया था।