अभय तिवारी
BALODA BAZAR-BHATAPARA. भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र साव के पीएसओ डिगेश्वर गागड़ा ने रविवार दोपहर को दोपहर करीब 3:30 बजे ख़ुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक माह पहले ही प्रेम विवाह भी किया था।

ये भी पढ़ेंः34 किलो गांजा के साथ मोटरसाइकिल में धराया 20 वर्षीय युवक, लगभग 5 लाख कीमत का है गांजा

विधायक इंद्र साव के घर के सामने ही डिगेश्वर गागड़ा का क्वार्टर है जहाँ वो रहते थे। रविवार दोपहर को गागड़ा अपने घर पर ही थे। अचानक 3:30 बजे के करीब उनके क्वार्टर से 3 राउंड फायरिंग की आवाज आयी।

फायरिंग की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो देखा की डिगेश्वर गागड़ा ज़मीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। हालांकि लोगो के पहुचने तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ेंःटोना-टोटका का दिखाया बुजुर्ग महिला को डर, झांसे में लेकर 9 तोला सोना लेकर जालसाज फरार
भाटापारा पुलिस मौके पर पहुची और शव को अपने क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधायक इंद्र साव ने हैरानी जताते हुए कहा कि डिगेश्वर चुनाव के बाद से ही उनकी सुरक्षा में तैनात थे।

उन्होंने एक माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। डिगेश्वर रोज की तरह ही सामान्य रूप से रह रहे थे एवं उनके व्यवहार में कोई बदलाव नजर नहीं आता था। पता नहीं उन्होंने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

बलौदा बाजार-भाटापारा एसपी विजय अग्रवाल ने बताया की गिधायक पीएसओ का शव मकान के छत पर था। शरीर में बुलेट इंजरी के निशान है। वारदात वाली जगह से तीन खाली बुलेट भी मिले है। घटना किस वजह से और कैसे हुई इसे लेकर जांच की जा रही है। FSL की टीम मौके पर मौजूद है।




































