RAIPUR NEWS. वक्फ बोर्ड संसोधन कानून को लेकर छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी आगामी एक मई से प्रदेशभर में अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान को उम्मीद नाम दिया गया है। इसके तहत 10 मई तक पूरे प्रदेश में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुस्लिम समाज के अलग अलग वर्गों तक भारतीय जनता पार्टी पहुंचेंगी और उन्हें वक्फ बोर्ड संशोधन कानून के फायदे बताएगी।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने आज प्रेस कांफ्रेस कर इन कार्यक्रमों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक मई को रायपुर में भाजपा नेताओं की कार्यशाल होगी।
इसमें प्रदेश के तमाम मंत्री, विधायक, सांसद, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। नए संसोधन कानून के बारे में बताने केंद्रीय मंत्री भी पहुंचेंगे। इसके बाद पूरे प्रदेश में कार्यक्रम किए जाएंगे।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बताया कि वक्फ बोर्ड संसोधन का उद्देशय मुस्लिम समाज के गरीब, वंचित लोगों को उनका हक दिलाना है। वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। उनकी संपत्तियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। इनके खिलाफ जांच होगी।
भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि एक मई को रायपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में बीजेपी के करीब 700 नेताओं का प्रशिक्षण होगा। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज व देश में भ्रम फैलाया है।
कमजोर, वंचित मुस्लिम के कल्याण के लिए वक्फ बोर्ड बना था लेकिन कांग्रेस नेता, मुतवल्ली ने जमीनों पर कब्जा किया। इसलिए नए संशोधन के सकारात्मक पहलू मुस्लिम समाज के लोगों को बताया जाएगा।